रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झारखंड के बजट को भविष्य की उम्मीद की नई उड़ान वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों के दुख-दर्द को कम करने और राज्य वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बजट है। इस बजट में सभी जाति-धर्म-वर्ग को साथ लेकर चलने और उनके विकास का संकल्प समाहित है। बजट में जमीनी हकीकत का समावेश, राज्य के विकास की योजना, आर्थिक स्रोत के मजबूतीकरण का फार्मूला, गांव के विकास और किसान के घर खुशहाली की दीर्घकालिक योजना है। राज्य के समावेशी विकास, आदिवासी अस्मिता की रक्षा और आत्मनिर्भर झारखंड के निर्माण में ये बजट मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आर्थिक असहयोग के बावजूद आंतरिक संसाधनों के माध्यम से झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। सामाजिक-आर्थिक रूप से महिलाएं कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.