नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- मेकअप में ब्लश को अक्सर सिर्फ गालों पर रंग जोड़ने वाला प्रोडक्ट माना जाता है, लेकिन सही ब्लश आपके पूरे लुक को फ्रेश और हेल्दी दिखा सकता है। बहुत ज्यादा डार्क या स्किन टोन से मेल न खाने वाला शेड चेहरे पर अलग नज़र आ सकता है। वहीं, सही रंग और टेक्सचर वाला ब्लश गालों को नैचुरल फ्लश जैसा लुक दे सकता है। अगर आप ब्लश खरीदने की सोच रही हैं, तो सिर्फ ट्रेंडिंग शेड देखकर इसे चुनने के बजाय अपनी स्किन टोन, स्किन टाइप और मेकअप स्टाइल को ध्यान में रखना बेहतर है।स्किन टाइप के हिसाब से ब्लश कैसे चुनें? अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो पाउडर या मैट ब्लश ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। वहीं ड्राई स्किन पर क्रीम या लिक्विड ब्लश त्वचा को ज्यादा फ्रेश और ग्लोइंग दिखा सकता है। कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग पाउडर और क्रीम दोनों तरह के ब्लश आजमा सकते...