चेहरे पर टार्च जलाने से मना करने पर घर में घुसकर पीटा
गाजीपुर, मई 26 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के मेदनीपुर गांव में सोमवार की देर रात चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डालने से मना करने पर एक परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को पीटा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित तुलसी पांडेय ने बताया कि परिवार के सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। तभी पड़ोस के कुछ युवक टॉर्च जलाकर उनके चेहरों पर रोशनी डाल रहे थे। परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर करीब आधा दर्जन हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में 47 वर्षीय भूपेश पांडेय, 24 वर्षीय कबीर पांडेय, 22 वर्षीय ऋषभ पांडेय, 23 वर्षीय सुधांशु र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.