चेहरे पर काला मास्क लगाकर स्टेट बैंक कर्मियों का प्रदर्शन
हमीरपुर, मई 12 -- हमीरपुर। स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चेहरे पर काला मास्क लगाकर प्रदर्शन किया। बीते कई दिनों से बैंक कर्मियों द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन किया जा रहा है। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर बैंक कर्मी अपनी न्यायोचित एवं लंबित मांगों के समर्थन में देशभर में आंदोलित हैं। मंगलवार झांसी परिक्षेत्र की हमीरपुर ब्रांच में स्टाफ सदस्यों ने काले मास्क लगाकर कार्य करते हुए बैंक प्रबंधन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को स्लोगन के रूप में मास्क पर लिखकर प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। इस मौके पर सहायक महामंत्री स्टेट बैंक आफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन स्वतंत्र कुमार शुक्ला, प्रणय शुक्ला, नीरज कुमार, पारुल कुशवाहा, शिखा कपूर, अनुभव सिंह, अनुज कामत, अंकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.