नई दिल्ली, जून 2 -- फेस पर अनचाहे बाल होना एक सामान्य बात है। हर लड़की के चेहरे पर थोड़े बहुत बाल तो होते ही हैं, लेकिन कई बार लुक्स पर भी इनका इफेक्ट पड़ने लगता है। खासकर अगर अपर लिप्स या गालों पर ज्यादा बाल हों तो ज्यादातर लड़कियां इन्हें रिमूव करवाना ही पसंद करती हैं। इसके लिए वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे ऑप्शन अवेलबल हैं, लेकिन इनके लिए पार्लर जाना पड़ता है और हर किसी को ये ऑप्शन पसंद भी नहीं आते। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं नेचुरल विकल्प तलाशती हैं, जो वो आराम से घर बैठे कर सकें। अपने फेस से अनचाहे बाल हटाने के लिए अगर आप भी कोई होम रेमेडी ढूंढ रही हैं, तो ये नेचुरल DIY फेस वैक्स आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इंस्टाग्राम पर इसे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ शोभना ने शेयर किया है।इस होममेड वैक्स से हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल फेस पर ज्यादा बाल हो गए ह...