नई दिल्ली, मार्च 17 -- चेहरे पर काले और भूरे दाग-धब्बे आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं। धूप में ज्यादा रहना, पिंपल्स के निशान, हार्मोनल बदलाव और पिगमेंटेशन जैसी वजहों से त्वचा की रंगत असमान दिखने लगती है। कई लोग इन दागों को हटाने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन हर बार केमिकल्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता। कुछ आसान घरेलू उपाय भी त्वचा को साफ और बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसे उपाय ना सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार भी किया जा सकता है। ऐसा ही एक आसान उपाय है नींबू और गुड़ का इस्तेमाल जो स्किन को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। यहां जानें इसके बारे में सबकुछ -क्यों फायदेमंद है यह उपाय? नींबू में विटामिन C होता है, जो त्वचा को साफ करने और दाग-धब्बों...