नई दिल्ली, मई 21 -- आजकल स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स काफी कॉमन हो गई हैं। खासकर पिगमेंटेशन यानी झाईयां, डल स्किन, चेहरे की रंगत फीकी पड़ना, दाग-धब्बे और टैनिंग की वजह से होने वाला कालापन; ज्यादातर लोग इन समस्याओं से परेशान हैं। इनके लिए ढेरों स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स मार्केट में मौजूद तो हैं, लेकिन एक तो वो काफी महंगे होते हैं और कई बार उतने इफेक्टिव भी नहीं होते। ऐसे में आप हम आपके साथ एक सस्ता और इफेक्टिव तरीका शेयर कर रहे हैं, जो अंदर से आपकी स्किन को बदलकर रख देगा। जी हां, बस आपको रोज पपीते का सेवन करना है और एक खास फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है। कुछ ही दिनों में आपकी स्किन से ये सारी प्रॉब्लम्स दूर होना शुरू हो जाएंगी। आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।अपनी डेली डाइट में शामिल करें पपीता पपीता ना सिर्फ पेट और बाकी ...