चेहरे की खोई चमक लौटा देगा केसर वाला दूध, ट्रेंड में है ये ब्यूटी ड्रिंक, जानें कैसे और कब पिएं?
नई दिल्ली, मई 21 -- चेहरे को चमकदार और कसावट देने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी टिप्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। ये ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कुछ समय के लिए अच्छे लगते हैं लेकिन लंबे समय के लिए इनके कई नुकसान होते हैं। ऐसे में आजकल के लोग घरेलू चीजों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं। इन दिनों ब्यूटी में केसर वाला दूध काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे सीक्रेट ब्यूटी ड्रिंक कह रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे पीने से चेहरे पर निखार आएगा और कसावट भी मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं केसर वाले दूध को पीने से क्या वाकई स्किन को फायदे मिलेंगे और इसे कैसे पीना है।केसर और दूध ही क्यों? केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन (A, B, C) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें क्रोसिन (Crocin), क्रॉसेटिन (Crocetin) और सैफ्रानल (Safranal) जैसे यौगिक होते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.