वाराणसी, जून 15 -- वाराणसी। नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं धांधली के खिलाफ सोमवार को अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल के नेतृत्व में बीएचयू सिंहद्वार पर विशाल प्रदर्शन हुआ। पुलिस की तगड़ी घेराबंदी को चकमा देकर पल्लवी पटेल चेहरा बांधकर सिंहद्वार पहुंच गईं। यहां जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय की तरफ मार्च शुरू किया मगर पहले से ही मुस्तैद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। तीखी नोंकझोंक के बाद पल्लवी पटेल सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी हुई। पूर्वघोषित कार्यक्रम के अनुसार अपना दल कमेरावादी के सदस्यों ने नीट पेपर लीक समेत लेखपाल भर्ती परीक्षा, यूपीएसआई आदि प्रतियोगी और दक्षता परीक्षाओं में हो रही धांधली का मुखर विरोध किया। यह भी पढ़ें- पल्लवी पटेल ने फिर दिया पुलिस को चकमा, ऑटो से बना...