रमेश त्रिपाठी। नई दिल्ली, फरवरी 10 -- चेहरा ढंककर या वारदात के बाद भेष बदलकर सालों तक पुलिस को चकमा देने वाले अपराधियों के लिए अब छिपना आसान नहीं होगा। पुलिस अब बदमाशों की चाल देखकर उनकी पहचान कर लेगी। इसके लिए पुलिस 'गेट एनालिसिस' तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। अब तक इस तकनीक का उपयोग मेडिकल की जांच के दौरान डॉक्टर करते थे। अब यह तकनीक पुलिस का सशक्त हथियार बनने जा रही है। बीते साल पुलिस हत्या की एक गुत्थी भी इस तकनीक से सुलझा चुकी है। इसके अलावा पुलिस दो और तकनीकों का इस्तेमाल भी बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 24 घंटे में 5 हत्याएं, कहीं कारोबारी को भूना तो कहीं छात्र का कत्लऐसे करती है काम 'गेट एनालिसिस' तकनीक का इस्तेमाल अब तक मेडिकल क्षेत्र में किया जाता रहा है। अमूमन फिजियोथेरेपिस्ट, हड्डी रोग विशेषज्ञ खिलाड़ियों की बीमारियां का...