लखनऊ, मई 9 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। शव झील के निकट एक खाली प्लॉट में पड़ा मिला,जिसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। घटना की खबर मिलते ही इलाके के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त सूरज गौतम (28) के रूप में हुई है, जो बिजनौर थाना क्षेत्र के अशरफनगर इठुरिया का निवासी था। वह एसजीपीजीआई में कार्यरत था और उसकी माता भी उसी संस्थान में नौकरी करती हैं। परिजनों के अनुसार सूरज शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह बिजनौर जा रहा है। रात करीब दस बजे जब घरवालों ...