चेहराकलां में 14 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
हाजीपुर, अगस्त 21 -- सीएचसी तालसेहान चेहराकलां में शुक्रवार को पीएम मातृत्व योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 14 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई। प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा.संजय कुमार की देखरेख में जुटी गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, बीपी, वजन सहित अन्य जांच किए गए। खाने के लिए कैल्शियम, विटामिन, बी कंपलेक्स, आयरन की गोलियां दी गई। चिकित्सकों ने गर्भावस्था में महिलाओं को विशेष ध्यान रखने,भारी वजन नहीं उठाने,पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। खाने में ज्यादातर इस अवस्था में हरी शाक, सब्जी, फल, दूध, अंडे आदि खाने की सलाह भी दी गई। सभी गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में आकर नियमित अपने स्वास्थ्य की जांच करने की सलाह अपील की गई। वहीं प्रसव अपने किसी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.