चेहराकलां में सामाजिक सहयोग से 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ आयोजित
हाजीपुर, मार्च 25 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। मंसूरपुर हलैया पंचायत के फतेहपुर गांव स्थित काली मंदिर के परिसर में बुधवार को सामाजिक सहयोग में आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्ट्याम यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में काली दुर्गे राधे श्याम,गौरी शंकर सीता राम'' महामंत्र का अखंड जाप किया जा रहा है। पंडित शिबू कुमार पाठक ने बताया कि यज्ञ के मंत्रोच्चार से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और आनेवाले प्राकृतिक आपदाओं से राहत मिलती है। उन्होंने अष्टयाम यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से धर्म के प्रति लोगों की रुचि बढ़ती है। यज्ञ का आयोजन जातियों और वर्गों के भेदभाव को मिटाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बढ़ाता है। इस दौरान यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। यह अष्ट्याम यज्ञ यजमानों,व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.