हाजीपुर, मार्च 14 -- चेहराकलां,संसू। शुक्रवार को बिजली चोरी रोकथाम की मकसद से छापेमारी दल ने कटहरा थाना क्षेत्र के चेहराकलां, मंसूरपुर हलैया एवं कमलपुरा गांव के तीन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें चेहराकलां के भुलन राय, मंसूरपुर हलैया के प्रदीप राय तो कमलपुरा गांव के बिरजू सहनी का नाम शामिल है। आरोप है कि बकाया बिल पर विद्युत विच्छेद के बाद भी बिना सीआर रसीद कटाए चोरी से बिजली घरेलू कार्य में उपयोग कर रहें थे। छापेमारी दल में शामिल पावर उपग्रिड की शाखा चेहराकलां के कनीय अभियंता विवेक कुमार, मानवबल संजय , अरविंद एवं एलडी गैंग गुड्डू कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.