हाजीपुर, फरवरी 28 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन कार्यालय में शनिवार को किसान सलाहकार समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक का शुभारंभ चेहराकलां कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता आत्मा के किसान सलाहकार अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार व प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक मोहम्मद शरीफ ने संयुक्त रूप से की। किसान सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। किसानों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं,खेती में नवाचार तथा विभागीय गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया गया। मोहम्मद शरीफ ने बताया कि बाग बगीचा योजना में फलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए पौधों की सही कटिंग (छंटाई) आवश्यक है। जिससे उत्पादन क्षमता को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सके। इस बैठक में किसान सलाह समिति अध्यक्ष मृत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.