हाजीपुर, जनवरी 31 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। मद्य निषेध एवं राज्य व्यापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की टीम ने गुप्त सूचना के आलोक में छापेमारी करते हुए कटहरा थाने की पुलिस ने रसलपुर दाऊद गांव के एक घर से 56 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस गाड़ी आते देख भागने वाले चार स्थानीय धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कर धड़पकड़ शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि धंधेबाजों में स्थानीय रघुनाथ सहनी के पुत्र दीपक,नंदलाल का अनिल, राजगीर का बब्बू एवं महुआ थाना के सुपौल टरिया गांव के विजय राय का पुत्र अजीत राय शामिल था। ऐलवेस्टसनुमा घर में शराब रखकर बेचने के फिराक मे था। छापेमारी दल के पुअनि किरानी कुमार के बयान पर चारों धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चेहराकलां-01-कटहरा थाने पर रखी बरामद 56 कार्टन विदेशी शराब।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.