हाजीपुर, मार्च 22 -- चेहराकलां । सं.सू. प्रखंड के सभी ईदगाह और मस्जिदों में ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए। इस दौरान सब ने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। चेहराकलां के जलालपुर बीरभान, सराय अफजल, मथना मिलिक, बेगमपट्टी, खाजे चांद छपरा, अबाबकरपुर, सुमेरगंज, रसुलपुर फतह, करहटियां बुजुर्ग,कैला जलालपुर,चेहराकलां सहित अन्य जगहों पर मस्जिद में नवाज अदा कर नमाजियों ने आपसी भाईचारे, सुख - शांति और अमन - चैन की दुआ मांगी। इस दौरान कटहरा थाना की पुलिस ने क्षेत्र के सभी मस्जिदों पर चौकीदार और पुलिस बल की तैनाती कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दौरा किया। नमाज अदा करने के बाद मस्जिद के इमाम मो. मुमताज, मजाहिर आलम ने बताया कि ईद का असली पैगाम समाज में मोहब्बत और...