हाजीपुर, मार्च 17 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। सराय अफजल स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को भाजपा मंडल चेहराकलां द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण महाअभियान में भाजपा के कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल सिद्धांतों और समर्पण की विचारधारा से अवगत कराया गया। चेहराकलां मंडल अध्यक्ष रविंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में संगठन सुदृढ़ीकरण,सोशल मीडिया,मन की बात कार्यक्रम,सक्षम कार्यकर्ता, सशक्त संगठन के माध्यम से वैचारिक स्पष्टता, डिजिटल कौशल और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण,नारी शक्ति, कार्य पद्धति जैसे विषयों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि यह एक व्यापक वैचारिक और सांगठनिक कार्यक्रम है। यह मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रखंड में 17 और 18 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस...