मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में बुधवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ विवि स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार शाह और प्राचार्य प्रो. अलका जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। चेस में प्रथम स्थान सृष्टि कुमारी और द्वितीय स्थान अर्जित रानी ने प्राप्त किया। टेबल टेनिस में सृष्टि कुमारी को पराजित कर रुचि रंजन विजेता बनीं।डॉ. शाह ने कहा कि खेल जीवन को सर्वाधिक आनंद प्रदान करने वाला कार्य है। मनुष्य जीवन के आरंभ से ही सर्वाधिक रुचि के साथ किसी कार्य को करता है तो वह केवल खेल है। प्राचार्य ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। स्पोर्ट्स सेक्रेट्री डॉ. राम दुलार साहनी ने अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत तथा डॉ. मीनाक्षी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर डॉ. कुमार...