किशनगंज, मई 17 -- किशनगंज। संवाददाता जिला शतरंज संघ के तत्वावधान तथा उसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से रविवार को स्थानीय खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में सुरोनोय दास तथा महिला वर्ग में धान्वी कर्मकार चैंपियन बनीं। वहीं विभिन्न आयुवर्गों में श्रीजय पाल, सार्थक आनंद एवं अपर्णा शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्गों में बाजी मारी। यह भी पढ़ें- चेस क्रॉप्स शतरंज में सुरोनोय,धान्वी,श्रीजय, सार्थक एवं अपर्णा बने चैंपियनप्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष दीप कुमार, राजेश कुमार दास एवं बासुकी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शतरंज न केवल एक मनोरंजक खेल है, बल्...