किशनगंज, मई 3 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के तेघरिया स्थित गट्टानी परिसर में शनिवार को चेस क्रॉप्स अकादमी के सौजन्य से जिला शतरंज के तत्वावधान में इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्गों मे विवान दे, उत्कर्ष कुमार साहा, लकी कुमार साहा एवं रियांशी कनोडिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- इंटर स्कूल शतरंज में चमके युवा खिलाड़ीकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज गट्टानी ने किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मात्र खेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों में एकाग्रता, निर्णय क्षमता, चिंतनशीलता और धैर्य का विकास करने का सशक्त माध्यम है। अभिभावकों चाहिए कि वे बच्चों को इस दिशा में निरंतर प्रोत्साहित करें। सं...