कानपुर, जून 23 -- चेस्ट अस्पताल में फर्जी पीसीटी (प्रोकैल्सीटोनिन) जांच का मामला सामने आने के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब चेस्ट अस्पताल में भर्ती या उपचार कराने वाले मरीजों के सैंपल की जांच सीधे हैलट अस्पताल की पैथोलॉजी में कराई जाएगी। रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे चेस्ट अस्पताल के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। व्हाट्सएप पर भी यहां से भेजी जाएगी। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि हाल में चेस्ट अस्पताल के पर्चे पर फर्जी पीसीटी जांच रिपोर्ट का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही की संभावना को समाप्त करना है। उन्होंने बताया कि हैलट-पी...