आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित 'खेल उमंग' प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को खो-खो, वॉलीबॉल रिले रेस, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, रस्साकसी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चेस और रस्साकशी में महाराजा सुहेलेदव विश्वविद्यालय की टीम ने बाजी मारी। जबकि दौड़ में अंकित, अनामिका, काजल, लंबी कूद में प्रवीण और अंशु का दबदबा रहा। रस्साकसी में विश्वविद्यालय की महिला टीम, चेस में विश्वविद्यालय की पुरुष व महिला वर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में डीएवी कॉलेज ने बाजी मारी। चार सौ मीटर रेस में आरकेपीजी कॉलेज सठियांव के अंकित तथा महिला में कूबा पीजी कॉलेज की अनामिका प्रथम रहीं। लंबी कूद पुरुष वर्ग में संतगणिनाथ पीजी कॉलेज मऊ के प्रवीण यादव, महिला वर्ग में में मालटारी पीजी कॉलेज की अंशु ...