रांची, फरवरी 16 -- रांची, संवाददाता। दीपाटोली से बरियातू जाने के लिए अधिकांश लोग चेशायर होम रोड का उपयोग करते हैं। यह लगभग दो किलोमीटर का मार्ग है, जिससे आसानी से लोग बरियातू से दीपाटोली आ-जा सकते है। कई वर्षों से इस सड़क की स्थिति बेहद ही खराब और जर्जर हो चुकी थी। इलाके में स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। शाम होते ही पूरे इलाके में अंधेरा रहता है। स्थानीय दुकानदार अरुण जायसवाल ने बताया कि दो से तीन वर्षों तक सड़क बेहद ही खराब थी। वाहन तो दूर पैदल चलने लायक स्थिति नहीं थी। हजारों शिकायतों के बाद लगभग एक सप्ताह पहले ही रात के समय में सड़क की मरम्मत की गई थी, लेकिन इतने ही दिनों में सड़कों के किनारे पत्थर निकलते जा रहे हैं। नगर निगम सड़कों की मरम्मत ठीक से कराए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.