बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- चेवाड़ा का हृदय स्थल आंबेडकर चौक इन दिनों पूरी तरह अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। सड़क किनारे ठेले और फुटपाथी दुकानों की वजह से आम लोगों और बड़े वाहनों का गुजरना मुहाल हो गया है। मनमानी का आलम यह है कि सांसद कोटे से लगी हाईमास्ट लाइट के शिलापट्ट का उपयोग भी वेंडर फल बेचने के लिए कर रहे हैं। प्रशासन की इस खामोशी और शहर में पार्किंग न होने से लोगों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- रिवाइज : चेवाड़ा का हृदय स्थल आंबेडकर चौक अतिक्रमण की चपेट में स्थानीय दुकानदारों की परेशानी स्थानीय दुकानदार सुशील कुमार, दीपक कुमार, आरजू, रामविलास, राजीव कुमार, रंजीत गुप्ता आदि बताते हैं कि सड़क पर ठेला लगा देने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि सांसद द्वारा लगाए गए हाईमास्ट लाइट के शि...