बिहारशरीफ, मार्च 20 -- चेवाड़ा में निकाली गयी कलश शोभा यात्रा फोटो चेवाड़ा कलश - चेवाड़ा में निकाली गयी शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु। चेवाड़ा, निज संवाददाता। वासंती नवरात्रि को लेकर कलश स्थापना को पहले पूजा समिति के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी। पांच सौ एक कंवारी कन्याएं और महिलाएं यात्रा में शामिल हुईं। कलश शहर के दुर्गा मंदिर सें उठाया गया। यात्रा थाना चौक, सदर बाजार होते हुए बेलदारी महारानी मंदिर पहुंची और जलभरी के बाद वापस पूजा स्थल पर लौटी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। चेयरमैन लट्टू यादव ने कहा कि शोभायात्रा काफी आकर्षक रहा और लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...