बिहारशरीफ, मार्च 8 -- चेवाड़ा में डिग्री कॉलेज के लिए जमीन की तलाश शुरू चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जमीन की तलाश की जा रही है। डिग्री कॉलेज के लिए पांच एकड़ जमीन की आवश्यकता है। अंचलाधिकारी ने बताया कि एडीएम साहब द्वारा छठियारा, लोहान और चकंदरा में डिग्री कॉलेज के लिए स्थल का जायजा लिया गया है। प्रखंड मुख्यालय में भी जगह की तलाश की जा रही है। कहां कॉलेज का भवन बनेगा, इसकी फाइनल स्वीकृति अभी नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...