बिहारशरीफ, जून 17 -- चेवाड़ा: एनएच-333 का अम्बेडकर चौक बना डेंजर जोन लगातार हो रही दुर्घटनाएं, प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं और बैरिकेडिंग की भी है कमी फोटो चेवाड़ा चौक - एनएच-333 पर नगर पंचायत का अम्बेडकर चौक, जहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं।

प्रशासन की लापरवाही चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच-333 (शेखपुरा-सिकंदरा मार्ग) स्थित नगर पंचायत का अम्बेडकर चौक इन दिनों डेंजर जोन में तब्दील हो गया है। घनी आबादी के बीच से गुजरने वाले इस मार्ग पर न तो सड़क के बीच डिवाइडर है और न ही किनारों पर बैरिकेडिंग। नगर पंचायत मुख्यालय होने के बावजूद इस व्यस्त चौक पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था है। यही कारण है कि आये दिन चौक पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सुरक्षा के उपाय चौक के दोनों तरफ लगभग एक किलोमीटर तक घनी आबादी ह...