चेवाड़ा: आधा घंटे की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
बिहारशरीफ, जून 23 -- चेवाड़ा: आधा घंटे की बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत खिले किसानों के चेहरे, धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम मौसम का मिजाज बदल गया। भीषण गर्मी और तपिश से बेहाल लोगों को तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने बड़ी राहत दी। करीब आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश ने वातावरण को ठंडा कर दिया, जिससे लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव खेती-किसानी पर पड़ा है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान सुरेश यादव, विनोद यादव, महेंद्र महतो, राजीव कुशवाहा और मनोहर चौहान ने बताया कि यह बारिश नहीं, बल्कि किसानों के लिए 'सोना' है। उन्होंने बारिश से खेतों में नमी आ गई है, जिससे अब किसान जुताई और बिचड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.