चेरो में 1031 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चेरो ओपी की पुलिस ने पिकअप वाहन में सब्जी के नीचे छिपाकर लायी गयी 1031 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त कर लिया है। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। ओपी प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर द्वारिका बिगहा मोड़ के पास झारखंड की ओर से आ रहे पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। गाड़ी रोकर चालक अपने साथी के साथ भागने लगा। जवानों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर शराब की खेप बरामद की गयी। तस्करों से पूछताछ में पता चला है कि शराब पटना ले जा रहे थे। यह भी पढ़ें- चेरो में 1031 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद उनसे पूछताछ कर तस्करी गिरोह का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.