चेरो अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं
बिहारशरीफ, जून 15 -- सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं हैं। वहां सिर्फ एक एएनएम की ही तैनाती है। वह भी अभियान या बैठकों में शामिल रहने की वजह से रोज नहीं आ पाती हैं। ऐसे में यहां के रोगियों को छोटी सी बीमारी के इलाज के लिए भी शहर जाना पड़ता है। 10 हजार वाले इस गांव के लोगों को इस अस्ताल का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि, हाल ही में इसका नया भवन बना है। यहां सभी तरह की चिकित्सीय सुविधाएं भी मौजूद हैं। लेकिन, एक चिकित्सक के नहीं रहने से लोगों का यहां इलाज नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- चेरो अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों से चिकित्सक की मांग की गयी है। डॉक्टर के आते ही वहां तैनाती की जाएगी। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.