चेरों सोना बलदेव हाई स्कूल के निर्माण कार्य की हो जांच
बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- चेरों सोना बलदेव हाई स्कूल के निर्माण कार्य की हो जांच फोटो : सरमेरा केके 03 : सरमेरा प्रखंड के चेरों गांव स्थित सोना बलदेव हाई स्कूल का अर्द्धनिर्मित भवन। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड के चेरों गांव में तीन करोड़ से सोना बलदेव हाई स्कूल में धीमी गति से भवन निर्माण किया जा रहा है। चेरों सूर्य महोत्सव के अध्यक्ष प्रियेश कुमार, पूर्व पैक्स अध्या सुनील कुमार व अन्य ने कहा कि निर्माण काम में घटिया सामानों का उपयोग हो रहा है। अब तक स्कूल भवन बनकर इसे हैंड ओवर हो जाना चाहिए था। लेकिन, अब तक भवन की छत की ढलाई तक नहीं हो पायी है। उन्होंने डीएम से इसकी उच्च स्तरीय जांच कर उचित कदम उठाते हुए अविलंब निर्माण काम पूरा करवाने की मांग की है। (श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.