बिहारशरीफ, मार्च 22 -- सरमेरा, निज संवाददाता। नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व चैती छठ रविवार से शुरू हो गया। प्रखंड की सबसे बड़ी आबादी वाले चेरों गांव स्थित छठ घाट की सफाई हो चुकी है। चेरों सूर्य मंदिर के पुजारी प्रियेश कुमार, नाजुक कुमार व अन्य ने बताया कि यमुना तालाब के गंदे पानी को हटाकर बोरिंग से साफ पानी भरा गया है। इसमें रौशन चौधरी, शिवम कुमार, विजय कुमार सिंह व अन्य ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...