बेगुसराय, अप्रैल 23 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष को महज 210 क्विंटल गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य दिया गया है। बताया गया है कि इस क्षेत्र में करीब दस हजार क्विंटल से अधिक गेहूं का उत्पादन हुआ है। इसके बावजूद इतना कम लक्ष्य देना किसानों को नुकसान पहुंचाना है। प्रखंड सहकारिता अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि विभाग ने जिला में ही कम लक्ष्य दिया है। उसके अनुसार चेरियाबरियारपुर प्रखंड को 210 क्विंटल का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को सभी में बाँट दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...