बेगुसराय, अप्रैल 9 -- चेरियाबरियारपुर। चेरियाबरियारपुर प्राथमिक कृषि साख समिति, आराध्या जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति एवं मिल्की महिला प्राथमिक दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति, सकरौली के अध्यक्ष सहित सभी पदों पर चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन 31 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। उक्त बाबत प्रखंड विकास अधिकारी सह निर्वाचन अधिकारी निरंजन कुमार ने बताया चेरियाबरियारपुर प्राथमिक कृषि साख समिति के अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थी राजेश कुमार सिंह, गोपाल कुमार एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्याम नंदन चौधरी ने नामांकन किया है। अनु सूचित पुरुष महिला पद पर एक, अनु सूचित जाति महिला पद के लिए एक, अति पिछड़ा पुरुष महिला पद के लिए एक, सामान्य पुरुष महिला पद पर चार एवं सामान्य महिला पद पर दो अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं आराध्या...