गया, फरवरी 25 -- चेरकी रोड पर डिरामा के पास बुधवार को हुई दुर्घटना में शेरघाटी प्रखंड के लालगढ़ गांव के एक ग्रामीण की मौत की खबर पहुंचने के साथ ही कोहराम मच गया। गांव के ही 55 वर्षीय रामावतार शर्मा की हादसे में घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम ग्रामीण का शव गांव पहुंचा था। मृतक के पड़ोसी और पूर्व मुखिया रामलखन मांझी ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव से हंसी खुशी चार व्यक्ति दो बाइक पर सवार होकर चेरकी के पास एक गांव में नाते की एक लड़की के लिए वर देखने गए थे। वहां पहुंचनें पर शादी की बातचीत भी हुई। वापस लौटने के क्रम में एक हाइवा ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रामावतार शर्मा जिस बाइक पर बैठे थे, उसे उसके बहनोई ललन शर्मा चला रहे थे। हादसे में वह बाल बाल बच गए। मौत के शिकार बने ग्रामीण लकड़ी के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.