वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के क्वालिटी सेल और सामग्री प्रबंधन में चार साल से जमे अभियंताओं पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि, मामले की शिकायत पावर कारपोरेशन के चेयरमैन से की गई थी। इनकी संपत्ति की जांच की मांग भी शिकायत में शामिल थी। चेयरमैन की ओर डिस्कॉम प्रबंधन को जांच का निर्देश दिया था। प्रबंधन ने प्रकरण का संज्ञान भी लिया लेकिन जांच से जुड़ी फाइल नहीं बढ़ रही है। सूत्र बताते हैं कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया था कि चार साल से जमे अभियंता निजी फर्मों के वेंडर और जीटीपी ड्रॉइंग अप्रूवल के नाम पर उगाही करते हैं। सामग्री प्रबंधन के टेंडरों में भी खेल किए जाने का आरोप लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.