बदायूं, जनवरी 10 -- बदायूं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए चेयरमैन फात्मा रजा व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने देर रात शहर के विभिन्न स्थानों पर कंबल वितरण किया है। जिसमें शहर के प्राइवेट बस स्टैंड पर बने अस्थायी रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, शेल्टर होम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान साफ नजर आई। जरूरतमंदो ने कहा कि इस भीषण ठंड में कंबल मिलना उनके लिए किसी राहत से कम नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.