चेयरमैन प्रतिनिधि मकबूल पहलवान का निधन
सुल्तानपुर, जून 26 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मकबूल पहलवान का गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उन्हें स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मकबूल पहलवान करीब डेढ़ दशक पूर्व नगर पंचायत की चेयरमैन रहीं बिस्मिल्लाह खान के प्रतिनिधि के रूप में सक्रिय रहे और क्षेत्र की सामाजिक व जनसमस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.