चेयरमैन प्रतिनिधि को सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता मिली खराब
हरदोई, मई 18 -- शाहाबाद। नगर की सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि आसिफ खां बब्बू सोमवार सुबह वार्डों के औचक निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला महमंद, सुलेमानी, नगरा कल्लू और पक्का बाग समेत कई इलाकों में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा वार्डवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। आसिफ खां बब्बू ने नालियों की सफाई, कूड़ा उठान और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की स्थिति देखी। कई स्थानों पर मिली कमियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई नायकों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए कि नगर में लगातार सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.