मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- मीरापुर मीरापुर नगर पंचायत चेयरमैन ने कस्बा निवासी एक हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है तथा उच्चाधिकारियों से हिस्ट्रीशीटर से अपनी जान को खतरा बताया।मीरापुर नगर पंचायत अध्यक्ष जमील मलिक ने मीरापुर थाने में तहरीर देते हुए कस्बे के ही एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। चेयरमैन जमील मलिक का आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर हिस्ट्रीशीटर ने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी है। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराते हुए जान को ख़तरा जताया है । साथ ही एसपी देहात आदित्य बंसल से भी मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी मुजफ्फरनगर,थाना मीरापुर में प्रार्थना पत्र दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष जमील मलिक का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर काफी समय से ...