सिद्धार्थ, अप्रैल 26 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भारतभारी नगर पंचायत में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने निरीक्षण किया। चेयरमैन ने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने पर जोर दिया। चेतावनी दी कि गुणवत्ता में कोताही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खामियों पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी किए जाने की बात कही।नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 कौशल्या नगर वार्ड रीवा के अनूसूचित बस्ती में सड़क की समस्या को लेकर लोग परेशान थे। इसको लेकर सड़क का पुनर्निमाण कराया जा रहा है। निर्माणधीन सीसी सड़क का शनिवार को ढलाई चल रहा था तभी मौके का जायजा लेने चेयरमैन पहुंच गए। सड़क निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों की गुणवत्ता परखी। चेयरमैन ने बताया कि नगर में हो रहे निर्माण कार्यों की लगातार मानीटरिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.