बरेली, अप्रैल 10 -- मीरगंज।भाजपा द्वारा चलाए जा रहे 'बस्ती चलो अभियान' के तहत नगर पंचायत चेयरमैन योगेंद्र कुमार गुप्ता ने गुरुवार को मोहल्ला शिवपुरी में बैठकें कर समस्याएं सुनीं। चेयरमैन ने लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं बताईं। कहा कि सरकार हर पात्र को योजनाओं का लाभ देने को कटिबद्ध है। कार्यक्रम में लव गुप्ता, विजय गुप्ता, संतोष पुरी, मुकेश पुरी गोस्वामी, अन्ना, सुदेश सिंह, राजेश गिरि,अवधेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...