गंगापार, मई 11 -- नगर पंचायत कोरांव कार्यालय पर सोमवार को जनता दरबार में चेयरमैन ओमप्रकाश केशरी ने नगर की जनता की प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, सड़क, नाली आदि की समस्याओं का निस्तारण किया। इसमें सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास के सत्यापन न होने की शिकायत दर्ज हुई। कोरांव से नगर पंचायत कोरांव मे प्रधानमंत्री आवास के लगभग 1600 आवेदन हुए हैं। जिनका सत्यापन अभी नहीं होने से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत कोरांव की 2011 जनगणना मे जनसंख्या 14821 थी जो अब 15 वर्ष के बाद लगभग 30 हजार होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...