चेयरमैन ने चिल्ड्रेन पार्क निर्माण का किया भूमि पूजन
सोनभद्र, जून 17 -- दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड छह में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के लगभग 89.42 लाख रुपये की लागत से चिल्ड्रेन पार्क एवं ट्रैफिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय, अमरनाथ जायसवाल, शिवशंकर प्रसाद, मनीष जायसवाल, सभासद प्रेमनारायण सिंह 'मोनू, आमेश सिंह अग्रहरि, शाहिद आलम, सोनू खान, आनंद कुमार, मोहित अग्रहरि, अन्नू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.