प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- मानिकपुर। नगर पंचायत मानिकपुर के गहनेरू बाग मोहल्ले में महिलाओं की समस्या जानने चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंची। मोहल्ले का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बरसात के पहले नाले नालियों की सफाई, जलभराव से निजात दिलाने का निर्देश दिया। चेयरमैन महिलाओं से मिलकर उनकी समस्याएं जानी और उसके निस्तारण के आदेश दिए। इस मौके चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, लिपिक राकेश सोनकर, सुपरवाइजर जितेन्द्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...