चेयरमैन ने कान्हा गौशाला का किया औचक निरीक्षण
शामली, मई 11 -- शामली। चेयरमैन अरविन्द संगल ने नई मंडी स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में साफ-सफाई, गोवंश के रखरखाव, पानी एवं चारे की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। चेयरमैन ने सबसे पहले गौशाला में गोवंश के बीच पहुंचे और उनके खाने की खोर, साफ-सफाई तथा उठने-बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भूसा भंडार के पीछे गंदगी पाए जाने पर उन्होंने संचालन समिति रतन एकता ट्रस्ट के संचालक दिनेश शर्मा को उचित रखरखाव के निर्देश दिए। कई गोवंश खूंटों से बंधे नहीं मिले, जिस पर पालिका अध्यक्ष ने उन्हें निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित ढंग से बांधने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच डीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण सूचना बोर्ड खाली मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.