बागपत, फरवरी 17 -- बागपत। बागपत नगर पालिका चेयरमैन को श्मशान घाट, दुकानों के नामांतरण में अनियमितता के मामले में शासन स्तर पर चल रही जांच में अब दूसरा नोटिस जारी हुआ है। जिस पर आज यानि बुधवार को सुनवाई होगी। इससे पूर्व पहले नोटिस पर चेयरमैन ने नजदीकी रिश्तेदारी में मौत होने का हवाला देते हुए सुनवाई के लिए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर की शिकायत और एडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर बागपत नगर पालिका क्षेत्र के कई कार्यों को लेकर शासन स्तर पर जांच चल रही है। गत वर्ष नवंबर माह में शासन स्तर से चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट को पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद चेयरमैन ने पक्ष न सुने जाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने चेयरमैन को पद पर बहाल कर दिया था, साथ ही शासन को राजूद्दीन एडवोकेट का...