गंगापार, दिसम्बर 23 -- कोरांव/गिरगोंठा, हिन्दुस्तान संवाद चेयरमैन कोरांव ओम प्रकाश केशरी ने मंगलवार को नगर पंचायत कोरांव अंतर्गत धरकार बस्ती से बिहार बस्ती तक लगभग 1800 मीटर दूरी तक सिंचाई विभाग की ओर से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माणाधीन काली सड़क में ठेकेदार द्वारा शासन की मंशा के विपरीत गुणवत्ताविहीन काम कराया जा रहा है। अधोमानक निर्माण कार्य के कारण चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने नाराजगी जाहिर करते हुए काम को रोकवा दिया। मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से वार्ता की और उन्हें यथा स्थिति से अवगत कराया। चेयरमैन ओम प्रकाश केशरी ने कहा कि नगर में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। सरकार की मंशा के विपरीत अधोमानक से कोई भी कार्य नगर में नही हो पाएगा। फिलहाल निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सड़क में खाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.