सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- कादीपुर, संवाददाता। भाई के पुत्र की शादी समारोह में शामिल होने गए चाचा के घर में घुसकर चोरों ने आभूषण एवं नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चेयरमैन आनंद जायसवाल के पुत्र की सोमवार को सुल्तानपुर शहर में बारात गई थी। अभिषेक जायसवाल नरायनपारा मोड़ पर स्थित अपने आवास में रहते हैं। सोमवार 20 अप्रैल को वे अपने घर में ताला बंद कर पूरे परिवार सहित भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार को सुबह जब वह शादी समारोह से वापस होकर अपने आवास पर पहुंचे तो देखा मुख्य गेट का ताला बंद था। मुख्यगेट खोल कर अंदर गए तो वहां का दृश्य देखकर हैरान रहे। आवास के अंदर के सारे कमरे एवं खिड़की खुली थी। जबकि वह सारे कमरों में ताला बंद करके गए थे। कमरे में रखी अलमारी का लॉक खुला था। पीड़ित के अनुसार चोरों ने लैपटॉप व 50 हजार नगदी एवं उनकी बहन स...